तापसी पन्नू की ‘अस्सी’: स्टारडम नहीं, कहानी बनी सबसे बड़ी ताकत एक्टर-डायरेक्टर से ज्यादा फीस लेकर राइटर ने रचा इतिहास
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बन रही स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अस्सी’ इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। वजह न सिर्फ इसकी दमदार स्टारकास्ट या रहस्यमय पोस्टर है, बल्कि एक ऐसा फैसला जिसने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सोच को झकझोर कर रख दिया है। इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस किसी सुपरस्टार या निर्देशक को नहीं, बल्कि लेखक को मिली है।
फिल्म का मोशन पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। पोस्टर में एक महिला तीन युवकों से जान बचाकर भागती दिखाई देती है, वहीं बीच-बीच में तापसी पन्नू खून से सने चेहरे के साथ वकील के अवतार में नजर आती हैं। पोस्टर पर लिखा टैगलाइन— “अस्सी… उस रात वो घर नहीं पहुंची”— फिल्म के रहस्य और तनाव को और गहरा कर देती है।
बड़े नाम, लेकिन सबसे आगे कहानी
‘अस्सी’ में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं और निर्देशन की कमान अनुभव सिन्हा के हाथों में है। इसके अलावा ...










