गरीबी में बीता बचपन, संघर्षों से गढ़ा सपना ‘होमबाउंड’ एक्टर विशाल जेठवा बोले—मां घरों में नौकरानी का काम करती थीं
मुंबई। फिल्म ‘होमबाउंड’ से अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल करने वाले अभिनेता विशाल जेठवा ने हाल ही में अपने संघर्ष भरे बचपन को याद करते हुए भावुक खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में विशाल ने बताया कि उनका बचपन बेहद कठिन परिस्थितियों में बीता। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई, जिन्हें घर-घर जाकर साफ-सफाई और नौकरानी का काम करना पड़ा।
विशाल जेठवा इस समय अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ को लेकर सुर्खियों में हैं। भले ही यह फिल्म ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई हो, लेकिन इसे देश-विदेश में खूब सराहा गया। फिल्म में ईशान खट्टर के साथ विशाल की अदाकारी की भी जमकर तारीफ हुई। इससे पहले विशाल ने रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 2’ में खतरनाक विलेन की भूमिका निभाकर दर्शकों और आलोचकों का ध्यान खींचा था।
‘बेहद गरीब परिवार से आता हूं’
‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ को दिए एक इं...










