‘अक्षय कुमार बिजनेसमैन पहले हैं, एक्टर बाद में’, फिल्ममेकर बोले- फीस बढ़ाई, पैसे नहीं लौटाए
हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर फिल्ममेकर शैलेंद्र सिंह ने हाल ही में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अक्षय पहले बिजनेसमैन हैं और बाद में एक्टर की तरह सोचते हैं। उनका कहना है कि वे पैसे कमाने पर ज्यादा ध्यान देते हैं और धीरे-धीरे अपनी फीस बढ़ाते रहते हैं।
‘8 × 10 तस्वीर’ का अनुभव
शैलेंद्र सिंह ने 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘8 × 10 तस्वीर’ के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, “शूटिंग मुन्नार में होनी थी, लेकिन अक्षय कुमार के व्यस्त शेड्यूल की वजह से हमें कई अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ा – मुन्नार से कैलगरी, फिर केप टाउन और अन्य लोकेशन्स। फिल्म का बजट 30-35 करोड़ रुपये था, लेकिन बाद में यह काफी बढ़ गया। फिल्म देखने सिनेमाघरों में कोई नहीं आया। मैंने उनसे कहा कि ‘भाई, तुम्हारी फिल्म देखने कोई नहीं आया। तुम्हें भी कुछ जिम्मेदारी लेनी होगी।’ अक्षय ने कोई पैसा...









