‘मर्दानी 3’ रिव्यू: रानी मुखर्जी का खौफ, मल्लिका प्रसाद की ‘अम्मा’ से थर्राए लोग – विलन ने बढ़ाया रोमांच
रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और दर्शकों का उत्साह सोशल मीडिया पर झलक रहा है। शुरुआती रिव्यूज बताते हैं कि यह फिल्म दमदार और मनोरंजक है, जो शुरू से अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है।
फिल्म में रानी मुखर्जी महिला पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई हैं। ट्विटर और फेसबुक यूजर्स ने उनकी पावरफुल और निडर एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा,
"#मर्दानी3 – दमदार, दिल को छू लेने वाला क्राइम ड्रामा। रॉ एक्शन, रोमांचक दूसरा हाफ और मजबूत क्लाइमेक्स। गंभीर और पैसा वसूल।"
विलन मल्लिका प्रसाद का जबरदस्त प्रभाव
फिल्म में मल्लिका प्रसाद की भूमिका ‘अम्मा’ के रूप में बेहद प्रभावशाली रही। उनके कैरेक्टर ने फिल्म में थ्रिल और डर दोनों का खाका खींचा। ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि मल्लिका प...










