फराह खान ने ‘तीस मार खान’ की रिलीज को बताया सबसे बड़ी गलती, खुलासा- इतनी बेइज्जती कैसे सहनी पड़ी
नई दिल्ली, 24 फरवरी 2026: मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में अपनी फिल्म 'तीस मार खान' को लेकर खुलासा किया कि रिलीज के समय उन्हें बहुत बेइज्जती का सामना करना पड़ा था। फराह ने कहा कि अब सोचकर भी उन्हें विश्वास नहीं होता कि उन्होंने इतनी बड़ी गलती कैसे कर दी।
फराह खान हाल ही में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के घर कुकिंग व्लॉग के लिए गई थीं। इस दौरान उन्होंने फिल्मों और अपने करियर को लेकर बातचीत की। रणवीर ने फराह से पूछा कि क्या वे अब और फिल्में बनाएंगी। फराह ने कहा, “हां, बिल्कुल। मैं अभी भी फिल्मों के लिए उत्साहित हूं।”
रणवीर ने फराह से उनकी फिल्म 'तीस मार खान' पर सवाल किया। फराह ने हंसते हुए कहा, “मुझे डर लग रहा है कि रणवीर ने उस फिल्म से क्या सीखा होगा। जब फिल्म रिलीज हुई थी, तो मुझे खूब बेइज्जती हुई थी। अभी भी सोचती हूं तो लगता है कि इतनी बड़ी गलती कैसे कर दी।”
फराह न...










