‘हेरा फेरी 3’ विवाद में फंसी, साउथ प्रोड्यूसर ने HC में लगाया फिरोज नाडियाडवाला पर आरोप
चेन्नई/मुंबई: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ अब कानूनी विवादों में फंस गई है। साउथ प्रोड्यूसर सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल ने मद्रास हाईकोर्ट में दावा दायर किया है कि तीसरी किश्त बनाने के अधिकार फिरोज नाडियाडवाला के पास नहीं हैं।
सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर जीपी विजयकुमार का कहना है कि 1989 में आई मलयालम फिल्म ‘रामजी राव स्पीकिंग’ का सिर्फ एक हिंदी रीमेक बनाने का अधिकार फिरोज नाडियाडवाला को दिया गया था, जिसे उन्होंने 2000 में उपयोग कर फिल्म ‘हेरा फेरी’ बनाई। इसके बाद 2006 में ‘फिर हेरा फेरी’ का निर्माण नाडियाडवाला ने किया, लेकिन इसके लिए उन्हें किसी भी तरह की अनुमति नहीं थी।
विजयकुमार ने कहा, “ओरिजनल प्रोड्यूसर और मुझे बहुत बाद में एहसास हुआ कि नाडियाडवाला ने उल्लंघन किया और धोखा दिया। हमने अक्षय कुमार को भी सूचित किया, तभी पता चला कि उन्होंने ...










