अहान पांडे की फिल्म में विलन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, YRF की एक्शन रोमांस में जिगरी यार होंगे जानी दुश्मन
मुंबई। बॉलीवुड में नए जादूगरों की जोड़ियां हमेशा चर्चा में रहती हैं और अब ऐसा ही मौका सामने आया है। यश राज फिल्म्स (YRF) की अनटाइटल्ड एक्शन रोमांस फिल्म में अहान पांडे के अपोज़िट विलन का किरदार निभाएंगे ऐश्वर्य ठाकरे, जो शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते हैं।
इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं, जिन्होंने 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए खुद को साबित किया है। सूत्रों के अनुसार, अहान और ऐश्वर्य की यह जोड़ी बड़े पर्दे पर तीखे और विस्फोटक एक्शन सीन के लिए तैयार है।
ऐश्वर्य ठाकरे की एक्टिंग की दुनिया में एंट्री
ऐश्वर्य ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम 2015 में रखा और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। इसके बाद डांस और एक्टिंग में भी उन्होंने अपनी पकड़ बनाई और हाल ही में अनुराग कश्यप की फिल्म...










