तनुश्री दत्ता ने फिर उठाए नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ आरोप, कहा- ‘लड़की देखी नहीं कि फैल गए’
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने कामकाजी अनुभव साझा करते हुए फिर से नाना पाटेकर और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर गंभीर आरोप लगाए।
तनुश्री ने फिल्म 'चॉकलेट' के एक सीन का जिक्र करते हुए कहा कि डायरेक्टर ने उनसे कपड़े उतारकर नाचने के लिए कहा, जिससे वह असहज हो गईं। उन्होंने स्पष्ट किया, “मैंने उस सीन पर कभी आपत्ति नहीं जताई, मेरी दिक्कत डायरेक्टर के मुझसे बात करने के तरीके से थी। मैंने उनसे कहा कि आप किसी भी प्रोफेशनल महिला से इस तरह बात नहीं करते।”
विवेक अग्निहोत्री के बारे में उन्होंने कहा, “उन्होंने बिना नाम लिए अब भी इंटरव्यूज में जो मन आया बोल रहे हैं। तब मैं फिल्मों में नई थी, मिस इंडिया बैकग्राउंड से आई थी। लड़की देखी नहीं कि फैल गए, ईगो शुरू हो गया और खुद को हीरो दिखाने की कोशिश की।”
नाना पाटेकर के संबंध में तनुश्री ने बताया कि 2008 में फ...










