नोट्स–होमवर्क के लिए किताबें ही बेस्ट…
AI का इस्तेमाल कहाँ करें स्टूडेंट्स? समझें स्मार्ट स्टडी का फॉर्मूला**
स्कूलों और कॉलेजों में पिछले कुछ समय से नोट्स और होमवर्क तैयार करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ा है। ChatGPT, Grok और Gemini जैसे AI टूल बच्चों का होमवर्क, असाइनमेंट और यहां तक कि क्लास नोट्स तक तैयार कर दे रहे हैं।शुरुआत में शिक्षक हैरान थे, लेकिन अब चिंतित हैं—क्योंकि जो बच्चे पहले 90–95% अंक लाते थे, वे अब फाइनल परीक्षा में 60–65% तक सिमट रहे हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि AI पर ज्यादा निर्भरता बच्चों की समझ और कॉन्सेप्ट दोनों कमजोर कर रही है।
सर्वे में चौंकाने वाली बातें
एक ताज़ा सर्वे के अनुसार—
11वीं–12वीं के 68% छात्र हफ्ते में कम से कम तीन बार AI की मदद से होमवर्क कर रहे हैं।
ग्रामीण इलाकों में यह आंकड़ा 42% तक पहुंच गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि जब विद्या...










