भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है? प्रतियोगी परीक्षाओं और रोज़मर्रा के सफर से जुड़ी अहम जानकारी
भारत के परिवहन तंत्र की रीढ़ माने जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) देश के आर्थिक विकास, व्यापार, पर्यटन और रक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं, इंटरव्यू और सामान्य बातचीत में अक्सर पूछे जाते हैं। इन्हीं में एक प्रमुख सवाल है— भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है?
देश में राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल बड़े शहरों, औद्योगिक क्षेत्रों, सीमावर्ती इलाकों और राज्यों को आपस में जोड़ता है, जिससे यात्रा आसान और समय की बचत होती है।
भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग
भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) है। यह राजमार्ग जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से लेकर तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक फैला हुआ है। इसकी कुल लंबाई लगभग ...










