युवा दिवस 2026: ‘गर्व करो कि तुम भारतीय हो…’ विवेकानंद जयंती पर दें दमदार भाषण
हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती के साथ-साथ युवाओं की शक्ति, क्षमता और कर्तव्य के सम्मान में भी समर्पित है। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि समाज में बदलाव की असली शक्ति युवा पीढ़ी के पास होती है। उन्होंने कहा था, “गर्व करो कि तुम भारतीय हो और अभिमान के साथ यह घोषणा करो कि हम भारतीय हैं और प्रत्येक भारतीय हमारा भाई है।”
युवा दिवस पर भाषण कैसे दें?
युवा दिवस पर भाषण शुरू करने के लिए आप इस तरह बोल सकते हैं:
“सभी को सुप्रभात। आज हम राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद जयंती मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। स्वामी जी ने हमारे देशवासियों को उठने और चमकने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने हर युवा से साहस, ज्ञान और आत्मविश्वास अपनाने का आग्रह किया। उनकी शिक्षाएं हमें बड़े सपने देखने, निडर होकर काम करने...










