Wednesday, August 12

Business & Economy

45 साल में पहली बार: चांदी ने कच्चे तेल को पीछे छोड़ा, निवेशकों के लिए नया रुझान
Business & Economy

45 साल में पहली बार: चांदी ने कच्चे तेल को पीछे छोड़ा, निवेशकों के लिए नया रुझान

नई दिल्ली: इस साल चांदी ने निवेशकों को सुखद चौंकाया है। हाल के महीनों में चांदी की कीमत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है और यह पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चांदी की कीमत लगभग 65 डॉलर प्रति ओंस तक पहुँच गई है। इसके विपरीत, कच्चे तेल की कीमत में इस साल भारी गिरावट दर्ज हुई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 55.93 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 59.71 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। 1980 के बाद यह पहला मौका है जब चांदी की कीमत कच्चे तेल से ऊपर चली गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, 2022 के मध्य में डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत चांदी से लगभग 5.5 गुना ज्यादा थी। तब से चांदी की कीमत में 206% की जबरदस्त वृद्धि हुई है, जबकि कच्चे तेल में 44% की गिरावट दर्ज हुई है। इस साल चांदी का प्रदर्शन 1979 के बाद सबसे बेहतर रहा है और कच्चे तेल के लिए यह महामारी के बाद का सबसे ...
प्रदूषण ने बदली लग्ज़री हाउसिंग की दिशा
Business & Economy

प्रदूषण ने बदली लग्ज़री हाउसिंग की दिशा

शुद्ध हवा की तलाश में अमीर खरीदार, गोवा से कसौली तक बढ़ी मांग** नई दिल्ली। देश के बड़े महानगरों में बढ़ते प्रदूषण ने अब केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि लग्ज़री हाउसिंग मार्केट की दिशा भी बदल दी है। दिल्ली-एनसीआर सहित कई महानगरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के 700 के पार पहुंचने से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। इसके चलते संपन्न वर्ग अब शुद्ध हवा, कम भीड़-भाड़ और प्रकृति के करीब बसे इलाकों में घर खरीदने को प्राथमिकता दे रहा है। इस बदलाव का सीधा असर भारत के महंगे प्रॉपर्टी बाजार पर दिख रहा है। गोवा, अलीबाग, कुन्नूर, कसौली और खोपोली जैसे शांत और प्रदूषण-मुक्त इलाकों में लग्ज़री विला और प्रीमियम प्लॉट्स की मांग तेज़ी से बढ़ी है। वीकेंड होम नहीं, अब फुल-टाइम लाइफस्टाइल कोरोना काल के बाद लोगों की जीवनशैली में आए बदलाव ने इस ट्रेंड को और मजबूती दी है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुस...
आरबीआई की मंजूरी से बैंकिंग सेक्टर में हलचल
Business & Economy

आरबीआई की मंजूरी से बैंकिंग सेक्टर में हलचल

एचडीएफसी समूह को इंडसइंड बैंक में 9.5% हिस्सेदारी की अनुमति** नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से बड़ी नियामकीय राहत मिली है। आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक समूह की कंपनियों को इंडसइंड बैंक में 9.50 प्रतिशत तक हिस्सेदारी रखने की अनुमति दे दी है। यह मंजूरी 14 दिसंबर 2026 तक के लिए वैध रहेगी। आरबीआई के इस फैसले से बैंकिंग सेक्टर में हलचल तेज हो गई है। क्या है आरबीआई का फैसला आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि एचडीएफसी बैंक और उसकी सहयोगी कंपनियां मिलकर किसी भी स्थिति में इंडसइंड बैंक की कुल शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकारों का 9.50% से अधिक हिस्सा नहीं रख सकेंगी। यह अनुमति बैंक और उसके प्रमोटर समूह की संयुक्त हिस्सेदारी पर लागू होगी। किन कंपनियों पर लागू होगी अनुमति इस मंजूरी के दायरे में एचडीएफसी बैंक समूह की कई प्रमुख इकाइयां शामिल हैं, जिनमें— ...
उत्तर प्रदेश पर टाटा ग्रुप की बड़ी मेहरबानी
Business & Economy

उत्तर प्रदेश पर टाटा ग्रुप की बड़ी मेहरबानी

हजारों करोड़ का निवेश, नोएडा बनेगा कॉर्पोरेट हबहोटल, ऊर्जा और ईवी सेक्टर में ऐतिहासिक विस्तार** लखनऊ। देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप ने उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर बड़ा कदम उठाया है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच लखनऊ में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद राज्य में हजारों करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ हो गया है। इस निवेश से उत्तर प्रदेश औद्योगिक, पर्यटन और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 60 नए ताज होटल, 1900 लग्ज़री रूम्स का इजाफा टाटा ग्रुप की होटल इकाई ताज ग्रुप राज्य में बड़े स्तर पर विस्तार कर रही है। वर्तमान में ताज, सेलेक्शन्स और विवांता ब्रांड के 30 होटल निर्माणाधीन हैं, जिनसे प्रदेश में 1900 लक्ज़री होटल रूम्स जुड़ेंगे।इसके अलावा 2026 तक 30 और नए होटलों के निर्माण की योजना पर का...
DGCA पर नियमों में ढील का आरोप दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, जवाब तलब
Business & Economy

DGCA पर नियमों में ढील का आरोप दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, जवाब तलब

नई दिल्ली।विमानन सुरक्षा से जुड़े एक अहम मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को नोटिस जारी करते हुए उससे जवाब मांगा है। यह नोटिस फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) और इंडियन पायलट्स गिल्ड की ओर से दायर अवमानना याचिका पर जारी किया गया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि DGCA ने एयरलाइंस को सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट्स (CAR) 2024 के तहत लागू होने वाले थकान प्रबंधन और उड़ान-ड्यूटी समय सीमा नियमों में अनुचित छूट दी है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अमित शर्मा ने DGCA को नोटिस जारी किया और उससे अपना पक्ष रखने को कहा। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई अप्रैल 2026 के लिए निर्धारित की है। क्या है पूरा मामलायह विवाद पायलटों की थकान कम करने और उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए फ्लाइट एंड ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों से जुड़ा है। इन नियमों का उद्देश्य यह स...
डॉलर के मुकाबले रुपया 91 के पार सरकार की चुप्पी पर सवाल, रणनीति या मजबूरी?
Business & Economy

डॉलर के मुकाबले रुपया 91 के पार सरकार की चुप्पी पर सवाल, रणनीति या मजबूरी?

नई दिल्ली।भारतीय मुद्रा बाजार में मंगलवार को एक ऐतिहासिक मोड़ देखने को मिला, जब रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91 के स्तर को पार कर गया। रुपये की इस तेज गिरावट ने न केवल निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि आखिर सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस गिरावट को थामने के लिए सक्रिय दखल क्यों नहीं दे रहे हैं। क्या यह एक सोची-समझी आर्थिक रणनीति है या फिर वैश्विक दबावों के आगे मजबूरी? क्यों फिसला रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर परविशेषज्ञों के मुताबिक, रुपये की कमजोरी के पीछे भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देरी और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की लगातार बिकवाली प्रमुख कारण हैं। विदेशी निवेशकों के भारतीय बाजार से पूंजी निकालने से डॉलर की मांग बढ़ी, जिससे रुपये पर दबाव गहराता चला गया।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार का कहना है कि बेहतर व्यापा...
15 घंटे की मेहनत, 112 किलोमीटर की दौड़ और जेब में सिर्फ 763 रुपये गिग इकोनॉमी का कड़वा सच, संसद तक पहुंची आवाज
Business & Economy

15 घंटे की मेहनत, 112 किलोमीटर की दौड़ और जेब में सिर्फ 763 रुपये गिग इकोनॉमी का कड़वा सच, संसद तक पहुंची आवाज

नई दिल्ली।देश में तेजी से बढ़ती ‘गिग इकोनॉमी’ के चमकदार दावों के पीछे छिपा कड़वा सच अब सामने आने लगा है। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गिग वर्कर्स के शोषण को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने एक डिलीवरी एजेंट का उदाहरण साझा करते हुए बताया कि कैसे 15 घंटे की कड़ी मेहनत और दिनभर की दौड़ के बाद भी एक वर्कर को महज 762 रुपये की कमाई होती है। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यह गिग इकोनॉमी की सफलता की कहानी नहीं, बल्कि ऐप्स और एल्गोरिदम के पीछे छिपा हुआ प्रणालीगत शोषण है।” उन्होंने कहा कि भारत कम वेतन, अत्यधिक काम के बोझ और असुरक्षित रोजगार के सहारे डिजिटल अर्थव्यवस्था का निर्माण नहीं कर सकता। 15 घंटे काम, प्रति घंटा कमाई सिर्फ 52 रुपयेसांसद द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, ब्लिंकिट के एक डिलीवरी एजेंट ने 14 घंटे 39 मिनट तक काम कर 28 ऑर्ड...
लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स–निफ्टी में बड़ी गिरावट रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला, निवेशकों में चिंता
Business & Economy

लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स–निफ्टी में बड़ी गिरावट रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला, निवेशकों में चिंता

मुंबई।भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भी बिकवाली का दबाव बना रहा। सप्ताह के लगातार दूसरे कारोबारी दिन बाजार में मंदड़ियों का दबदबा देखने को मिला। विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी, रुपये की कमजोरी और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर तक लुढ़क गया। बीएसई सेंसेक्स 533 अंक यानी 0.63 प्रतिशत टूटकर 84,679.86 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी 167 अंक यानी 0.64 प्रतिशत गिरकर 25,860.10 अंक पर आ गया। बाजार की इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। बैंकिंग और आईटी शेयरों पर सबसे ज्यादा मारसेंसेक्स के 30 में से अधिकांश शेयर लाल निशान में बंद हुए। एक्सिस बैंक, इटर्नल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व में 2 से 5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। एक्सिस बैंक के शेयरों में करीब 5 प...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट बना लग्जरी हाउसिंग का नया केंद्र ऐशटेक ग्रुप ने ‘द प्रेजिडेंशियल टॉवर्स’ का किया भूमिपूजन, फ्लैट की कीमत ₹2.51 करोड़ से शुरू
Business & Economy

ग्रेटर नोएडा वेस्ट बना लग्जरी हाउसिंग का नया केंद्र ऐशटेक ग्रुप ने ‘द प्रेजिडेंशियल टॉवर्स’ का किया भूमिपूजन, फ्लैट की कीमत ₹2.51 करोड़ से शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी रियल एस्टेट का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले जहां गुरुग्राम इस सेगमेंट का केंद्र माना जाता था, वहीं अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) भी हाई-एंड हाउसिंग का नया हब बनता जा रहा है। इसी कड़ी में ऐशटेक ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-12 में अपने प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘द प्रेजिडेंशियल टॉवर्स’ का विधिवत भूमिपूजन कर दिया है। ₹2.51 करोड़ से शुरू होंगी लग्जरी फ्लैट की कीमतेंकंपनी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में 3 और 4 बीएचके के अल्ट्रा-लग्जरी अपार्टमेंट्स बनाए जाएंगे। फ्लैट की शुरुआती कीमत ₹2.51 करोड़ रखी गई है। इससे पहले गोदरेज ग्रुप जैसे बड़े डेवलपर भी इसी इलाके में लग्जरी प्रोजेक्ट लॉन्च कर चुके हैं, जिससे साफ है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट अब प्रीमियम खरीदारों की पसंद बनता जा रहा है। कौन है डेवलपर ऐशटेक ग्रुप...
चांदी में रिकॉर्ड छलांग, ₹6000 से ज्यादा उछाल ने बढ़ाई हलचल तेजी के पीछे मजबूत कारण, लेकिन एक्सपर्ट कर रहे सावधान
Business & Economy

चांदी में रिकॉर्ड छलांग, ₹6000 से ज्यादा उछाल ने बढ़ाई हलचल तेजी के पीछे मजबूत कारण, लेकिन एक्सपर्ट कर रहे सावधान

नई दिल्ली। कीमती धातुओं के बाजार में सोमवार को एक बार फिर जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिली। चांदी ने निवेशकों को चौंकाते हुए तेज छलांग लगाई और सोना भी मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया। हालांकि, जहां एक ओर रिकॉर्ड तेजी ने उत्साह बढ़ाया है, वहीं दूसरी ओर एक्सपर्ट आने वाले दिनों में गिरावट की आशंका भी जता रहे हैं। चांदी ₹6000 से ज्यादा उछलीएमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी सोमवार को ₹6000 से अधिक उछल गई। दोपहर करीब 3 बजे यह 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ 1.99 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले पिछले हफ्ते चांदी ने पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया था। हालांकि, इसके बाद मुनाफावसूली के चलते कीमतों में कुछ नरमी भी देखने को मिली थी। सोना भी तेजी में शामिलसोने की कीमतों में भी मजबूती बनी रही। एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना सोमवार दोपहर क...