पीक ऑवर में नॉर्मल किराया, ड्राइवर की जेब में 80% पैसा! 1 जनवरी से दिल्ली में लॉन्च होगा भारत टैक्सी ऐप
नई दिल्ली: दिल्लीवासियों को नए साल का बड़ा तोहफा मिलने वाला है। ओला और उबर जैसी निजी टैक्सी कंपनियों की मनमानी और बढ़ते किराए से राहत देने के लिए केंद्र सरकार 1 जनवरी 2026 से भारत टैक्सी ऐप लॉन्च करने जा रही है। यह ऐप सहकारी मॉडल पर आधारित है और यात्रियों के साथ-साथ ड्राइवरों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।
ड्राइवरों को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ
सूत्रों के अनुसार, इस ऐप में ड्राइवरों को किराए का 80% हिस्सा मिलेगा, जबकि निजी कंपनियों में उन्हें केवल 70% मिलता है। यह मॉडल ड्राइवरों को निजी कंपनियों पर निर्भर रहने की बजाय स्वतंत्र विकल्प और अधिक आय सुनिश्चित करेगा।
सहकारी मॉडल और सुरक्षा फीचर्स
भारत टैक्सी ऐप को सहकार टैक्सी को-ऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य पीक आवर्स में अनियंत्रित सर्ज प्राइसिंग को रोकना और यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं किफायती यात्रा सुनिश्च...









