Wednesday, July 22

This slideshow requires JavaScript.

पंकज धीर के निधन के 80 दिन बाद भी बेटे निकितिन धीर की तड़प, कहा- सपना अधूरा रह गया

 

This slideshow requires JavaScript.

 

अभिनेता पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा उनके परिवार और प्रशंसकों के दिलों में जीवित रहेंगी। उनके बेटे निकितिन धीर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने पिता के साथ बिताए पलों और अधूरे सपनों को याद किया।

 

‘महाभारत’ में दानवीर कर्ण के अविस्मरणीय किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले पंकज धीर की याद में निकितिन धीर ने लिखा, “कुछ कहानियां अधूरी रह जाती हैं लेकिन पल नहीं। ये मैं और पापा एक वैनिटी वैन में बैठे हैं, उस फिल्म के लिए जो हम कर रहे थे लेकिन पूरी नहीं हो पाई। उनके साथ एक्टर के रूप में काम करते हुए मैंने कुछ बेहतरीन पल बिताए। शुक्र है ऐसा हुआ।”

 

निकितिन धीर अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पिता से जुड़ी यादें साझा करते रहते हैं। उन्होंने पहले भी पिता के निधन पर लिखा था कि उनके जाने के बाद परिवार बिखर गया, लेकिन इस दौरान उन्हें यह एहसास हुआ कि पंकज धीर ने अपने जीवन में कितनी इज्जत और प्रेम कमाया। निकितिन ने कहा, “आज मुझे उनके बेटा होने पर पहले से कहीं अधिक गर्व है। वे एक आदर्श पिता थे, जैसा कोई भी लड़का चाह सकता है। उन्होंने मुझे दृढ़ता, चरित्र, वफादारी, लगन और संकल्प सिखाया।”

 

पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने एक बार कैंसर को हराकर जीवन में वापसी की थी, लेकिन दूसरी बार बीमारी ने उन्हें मात दे दी। वह लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहे और 15 अक्टूबर 2025 को अंतिम सांस ली।

 

निकितिन धीर की यह भावनात्मक पोस्ट उनके पिता के प्रति प्रेम और सम्मान का प्रतीक बन गई है, जो आज भी उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंज रही है।

 

Leave a Reply