जयपुर के भट्टाबस्ती में युवक की चाकू से हत्या, थाने पर हंगामा, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
जयपुर (पुलकित सक्सेना): गुलाबी नगरी के भट्टाबस्ती इलाके में रविवार देर रात एक युवक की आपसी रंजिश के चलते सरेराह चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आदिल के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और परिजनों ने थाने का घेराव कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
सरेराह आदिल पर हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आदिल अपने घर के पास मौजूद था, तभी मुख्य आरोपी अरबाज अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा। हमलावरों ने आदिल पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल आदिल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्या के बाद थाने पर हंगामा
आदिल की मौत की खबर फैलते ही इलाके में गुस्साए लोग भट्टाबस्ती थाने के बाहर जमा हो गए। भीड़ ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति को नियंत्रित क...










