भाजपा मंडल बनवार की कार्यसमिति की बैठक का हुआ आयोजन

दमोह सच्चा दोस्त
बनवार भाजपा मंडल बनवार कार्यसमिति की बैठक बुधवार को पटना मानगढ़ में मंडल अध्यक्ष शीतल राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष निजाम सिंह ने किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष शीतल राय ने बताया कि बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई है,जिसमे भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया है। भाजपा नेता आशीष जैन ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में मदद करें एवं बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। युवा मोर्चा मंडल बनवार मीडिया प्रभारी अभिषेक खरे ने बताया कि बैठक में समस्त कार्यकर्ताओ से आगामी 21 जून को बूथ स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने एवं 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाने की अपील की गई है। इस मौके पर भाजपा नेता महाराज सिंह लोधी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित जैन रिंकू,सरपंच प्रतिनिधि अंगद सिंह,रामजी लोधी,रमेश राय,महेंद्र यादव,लखन सिंह,सोने सिंह,राममिलन राय,भूपत सिंह,चेन सिंह,गगन नामदेव,अनिकेत दुबे,सुरेंद्र सिंह लोधी,राहुल राय,साहिल मिश्रा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही
सच्चा दोस्त न्यूज़ को आप हिंदी के अतिरिक्त अब इंग्लिश, तेलुगु, मराठी, बांग्ला, गुजरती एवं पंजाबी भाषाओँ में भी खबर पढ़ सकते है अन्य भाषाओँ में खबर पढ़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें Sachcha Dost News https://sachchadost.in/english सच्चा दोस्त बातम्या https://sachchadost.in/marathi/ సచ్చా దోస్త్ వార్తలు https://sachchadost.in/telugu/ સચ્ચા દોસ્ત સમાચાર https://sachchadost.in/gujarati/ সাচ্চা দোস্ত নিউজ https://sachchadost.in/bangla/ ਸੱਚਾ ਦੋਸਤ ਨ੍ਯੂਸ https://sachchadost.in/punjabi/


