सगरा में दीवार तोड़कर 35 बकरियां चुरा ले गए चोर

दमोह सच्चा दोस्त
बनवार नोहटा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सगरा के पड़री आदिवासी टोला में बकरियां चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी अनुसार शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात्रि चोरों ने दीवार तोड़कर घर के अंदर से करीब 35 नग से अधिक बकरी ले जाई गई। चोरों ने घर के पीछे की दीवार गिराकर बकरियां चुराई। रामबाबू गोटिया जब सुबह बकरियों वाले कच्चे कमरे के पास पहुचा तो देखा कि पीछे से दीवाल टूटी हुई है और बकरियां नही है। आस-पास पता किया लेकिन कोई सुराग नही लगा। वही संतोष रानी,भल्लू आदिवासी के घर भी अज्ञात चोरों के द्वारा बकरी चोरी करने का असफल प्रयास किया गया है। इस बात की जानकारी पीड़ित द्वारा नोहटा थाना पुलिस को दी गई है। रामबाबू गोटिया ने बताया कि यह आदिवासी टोला में बकरी चोरी की तीसरी घटना है। इसके पहले भी आस-पास के गांव में बकरी चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों के द्वारा अंजाम दिया गया है लेकिन अभी तक अज्ञात बकरी चोर गिरोह का सुराग लगाने में पुलिस असफल साबित हुई है। इस संबंध में नोहटा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान का कहना है कि शिकायत के आधार पर थाना नोहटा में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सच्चा दोस्त न्यूज़ को आप हिंदी के अतिरिक्त अब इंग्लिश, तेलुगु, मराठी, बांग्ला, गुजरती एवं पंजाबी भाषाओँ में भी खबर पढ़ सकते है अन्य भाषाओँ में खबर पढ़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें Sachcha Dost News https://sachchadost.in/english सच्चा दोस्त बातम्या https://sachchadost.in/marathi/ సచ్చా దోస్త్ వార్తలు https://sachchadost.in/telugu/ સચ્ચા દોસ્ત સમાચાર https://sachchadost.in/gujarati/ সাচ্চা দোস্ত নিউজ https://sachchadost.in/bangla/ ਸੱਚਾ ਦੋਸਤ ਨ੍ਯੂਸ https://sachchadost.in/punjabi/