मुनिराज आदि ठाणा का नगर में हुआ प्रवेश दादा आदिनाथ की आलोकिक प्रतिमा के मुनिराज ने किए दर्शन
झकनावदा -पुण्य सम्राट आचार्य देव श्रीमद् विजय जयंत सेन सुरीश्वर जी महाराज साहब के द्वय पट्टधर गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब व आचार्य श्री जयरत्न सूरी श्वरजी महाराज साहब के आज्ञानुकारी मुनिराज डॉक्टर श्री सिद्ध रत्न विजय जी महाराज साहब एवं मुनिराज प्रवचन व्याख्याता श्री विद्वतरत्न विजय जी महाराज साहब, मुनिराज श्री अर्हम सेन विजय जी महाराज साहब, मुनिराज श्री जयसेन विजय जी महाराज साहब का 14 मार्च सोमवार को प्रातः में ढोल के साथ समाज जनों ने नगर प्रवेश करवाया। बाद मुनिराज श्री केसरिया नाथ जैन मंदिर पहुंचे जहां दादा आदिनाथ भगवान की अलौकिक एवं चमत्कारिक प्रतिमा जी के दर्शन वंदन की है। बाद मुनिराज की गवली की गई। जिसके पश्चात मुनि भगवंत ने मंगलपाठ फरमाया।
सच्चा दोस्त न्यूज़ को आप हिंदी के अतिरिक्त अब इंग्लिश, तेलुगु, मराठी, बांग्ला, गुजरती एवं पंजाबी भाषाओँ में भी खबर पढ़ सकते है अन्य भाषाओँ में खबर पढ़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें Sachcha Dost News https://sachchadost.in/english सच्चा दोस्त बातम्या https://sachchadost.in/marathi/ సచ్చా దోస్త్ వార్తలు https://sachchadost.in/telugu/ સચ્ચા દોસ્ત સમાચાર https://sachchadost.in/gujarati/ সাচ্চা দোস্ত নিউজ https://sachchadost.in/bangla/ ਸੱਚਾ ਦੋਸਤ ਨ੍ਯੂਸ https://sachchadost.in/punjabi/

झकनावदा से मोहनखेड़ा तीर्थ की ओर किया विहार
पूज्य मुनि भगवंतो का झाबुआ जिले के झकनावदा से धार जिले टीमाइची भानगढ़ होते हुए मोहनखेड़ा तीर्थ की ओर विहार हुआ। जिसमें झकनावदा नव युवक परिषद, रायपुरिया संघ, सारंगी संघ एवं राजगढ़ संघ के समाज जन विहार में सेवा देते नजर आए।

तीर्थ में हुआ प्रवेश
समाज जनों द्वारा मुनि भगवंतो को प्रातः स्मरणीय पूज्य गुरुदेव श्री विजय राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराज साहब की नगरी मोहनखेड़ा तीर्थ मैं बैंड बाजों के साथ भव्य प्रवेश करवाया। जिसके बाद मुनि भगवान तो द्वारा मोहनखेड़ा में विराजमान दादा आदिनाथ भगवान के दर्शन वंदन किए। एवं पूज्य गुरुदेव के दर्शन वंदन कीए। बाद मोहनखेड़ा में मुनिराज श्री विद्वत रत्न विजय जी महाराज साहब ने प्रवचन के माध्यम से समाज जनों को धार्मिक गतिविधियों से जुड़ा बाद में मुनिराज डॉक्टर सिद्ध रत्न विजय जी महाराज साहब ने मंगल पाठ कर समाज जनों को आशीर्वाद प्रदान किया।

म्यूजियम में हुआ प्रवेश
मुनि भगवंतो का म्यूजियम ट्रस्ट मंडल,महिला मंडल,परिषद परिवार द्वारा अगवानी कर पूज्य श्री का भव्य प्रवेश करवाया। एवं मुनि भगवंतो भगवान के दर्शन वंदन कर पुण्य सम्राट आचार्य श्रीमद विजय जयंत सेन सुरीश्वर जी की प्रतिमा के दर्शन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आपको बता दें कि मुनि भगवान तो की 3 दिन म्यूजियम पर स्थिरता रहेगी। इस अवसर पर रिंगनोद, झाबुआ,राजगढ़, झकनावदा, सारंगी, रायपुरिया, जोबट श्री संघ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।