जल प्रदाय कर्मचारी मनोहर लाल सेन का विदाई समारोह संपन्न

कालापीपल। नगर परिषद कालापीपल में पदस्थ जल प्रदाय कर्मचारी मनोहर लाल सेन की अधिवर्षिता आयु 62 वर्ष पूर्ण होने पर नगर परिषद द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी बी.एल. पुरबिया ने श्री सेन को शाल, साफा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी बी.एल. पुरबिया ने बताया कि मनोहर लाल सेन ने अपनी सेवाओं की शुरुआत ग्राम पंचायत पानखेड़ी, कालापीपल से की थी। वर्ष 2015 में नगर परिषद के गठन के बाद से उन्होंने जल प्रदाय शाखा में सेवाएं प्रदान कीं। वर्ष 2020 में नगर परिषद में उनके संविलियन के बाद उन्हें नियमित कर्मचारी का लाभ मिला और उन्होंने अपनी सेवाएं लगभग 5 वर्षों तक नियमित रूप से निभाईं। 28 फरवरी 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति पूर्ण हुई।

इस अवसर पर नगर परिषद के समस्त कर्मचारियों ने पुष्पमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस कार्यक्रम में नगर परिषद कर्मचारी सी.एल. कैथल, महेश पुष्पद, मनोज परमार, रविंद्र शर्मा, संगीता सहित जल प्रदाय शाखा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Discover more from SD NEWS AGENCY

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from SD NEWS AGENCY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading