
लुधियाना : पंजाब के शहर लुधियाना की पुलिस ने एक महिला सुरक्षा के लिहाजा से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुफ्त सवारी योजना शुरू की हैं, योजना के अंतर्गत शहर के किसी भी क्षेत्र में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच कोई भी महिला जो अकेली हैं और घर जाने के वाहन नहीं ढूंढ पा रही हैं, पंजाब वुमन हेल्पलाइन नंबर पर या पुलिस हेल्पलाइन नंबर (1091 और 7837018555) पर कॉल कर सकती हैं और सुरक्षित घर जाने के लिए वाहन उपलब्ध करवाने के लिए अनुरोध कर सकती हैं। आपको बता दें की ये सेवा 24×7 काम करेंगे। नियंत्रण कक्ष वाहन या पास के पीसीआर वाहन/ एसएचओ वाहन महिला को सुरक्षित रूप से उनके लिए गंतव्य तक पहुंचाएगा। यह सुविधा पूर्णतः मुफ्त उपलब्ध करवाया जाएगा। लुधियाना पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है की वह यह जानकारी को ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रीय नागरिकों तक पहुँचाने में मददगार बने ताकि महिला सुरक्षा के रूप में उठाया गया यह कदम महिलाओं सुरक्षा के लिए अहम् भूमिका निभा सके।