
जैन संत आचार्य प्रज्ञासागर जी महाराज को गुरू कर्मयोगी रत्न व नवकार रत्न से अशोक जैन चायवाले तो पत्रकार कासलीवाल व कटारिया होंगे नवकार गौरव उपाधि से होंगे अलंकृत
उज्जैन : जैन समाज का अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड मंच “नवकार महोत्सव” के तहत देश सहित विश्व स्तर से अहिंसा के पथ पर कार्य करने वाले समाजसेवियों, सामाजिक संस्थानों, गुरु भगवंतों के साथ अहिंसा प्रचारक और राजनेता को जैन समाज के “नवकार उपाधि” से अलंकरण किया जाता है. और इसी प्रथा को आगे बढ़ाते हुए उपाधि अलंकरण समिति ने जैन समाज का अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड मंच “नवकार महोत्सव 2022” के तहत “नवकार उपाधि अलंकरण – सीजन 4” में उपाधि से अलंकृत होने वाले देश विदेश के 129 विभूतियों के नाम की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमे उज्जैन के 6 विभूतियों के नाम भी शामिल है।
आयोजक समिति द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार नवकार उपाधि अलंकरण सीजन 4 का आयोजन 30 जुलाई 2022 से 18 अक्टूबर 2022 तक 81 दिन में देश भर के महानुभावों के यहाँ जाकर अलंकरण करने की योजना था किन्तु नवकार महामंत्र टाइम्स परिवार के सर से माँ के आँचल की छाया उठ गयी (संस्थापक स्वर्गीय श्री अशोक जी लुनिया साहब की धर्म पत्नी श्रीमती कृष्ण देवी अशोक जी लुनिया का देहांत 4 अगस्त 2022 को हो गया) इस शोक अवस्था में नवकार महामंत्र टाइम्स परिवार को स्वयं को इस दुःख से उभारना अत्यंत कठिन था। इस कारण से उपाधि अलंकरण आयोजन को स्थगित कर दिया गया था जो की आगामी माह मई में सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आयोजित किया जा रहा है।
नवकार गुरू कर्मयोगी रत्न – 01 : प. पू. गुरू भगवंत आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी म. सा. (श्री महावीर तपोभूमि प्रणेता), नवकार रत्न – 02 : श्री अशोक जी जैन चायवाले, नवकार गौरव – 03 : पत्रकार श्री सचिन जी कासलीवाल, 04 : पत्रकार श्री राहुल जी कटारिया, धर्म प्रचारक – 05 : श्री संजय गुरूजी, 06 : श्रीमति श्वेता भंडारी।
आयोजक समिति ने बताया की कुल 162 महानुभावों का उपाधि अलंकरण होना है जिनमे से 129 अवार्डी के नाम जारी किया जा चूका है शेष नाम 33 महानुभावों ने नाम की सूची जल्द ही मीडिया के माध्यम से प्रकाशित किया जायेगा।