समंदर की गहराइयों से निकला सोने का खजाना, चीन ने रचा नया इतिहास
एक महीने में दूसरी बड़ी खोज, एशिया का सबसे बड़ा समुद्री स्वर्ण भंडार मिलने से ड्रैगन की आर्थिक ताकत और मजबूत
बीजिंग।चीन ने कीमती धातुओं की खोज के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशिया का अब तक का सबसे बड़ा समुद्र के नीचे स्थित सोने का भंडार खोजने का दावा किया है। यह खोज शेडोंग प्रांत के यानताई शहर के पास लाइझोउ तट पर की गई है, जिसे चीन का पहला ऑफशोर (समुद्री) गोल्ड रिजर्व बताया जा रहा है।
साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) की रिपोर्ट के अनुसार, इस नई खोज के बाद लाइझोउ क्षेत्र में कुल स्वर्ण भंडार 3,900 टन से अधिक हो गया है, जो चीन के कुल प्रमाणित सोने के भंडार का लगभग 26 प्रतिशत है। यह उपलब्धि चीन को न केवल उत्पादन, बल्कि भंडार के लिहाज से भी वैश्विक स्तर पर और मजबूत स्थिति में ले जाती है।
यानताई प्रांतीय सरकार ने मौजूदा पंचवर्षीय योजना की उपलब्धियों पर आयोजित एक सम्मे...










