बीकानेर का कांस्टेबल बस्ती राम: 8 साल से साइकिल पर भी पहनते हैं हेलमेट, सड़क सुरक्षा का संदेश दे रहे हैं
बीकानेर: सड़क सुरक्षा के महत्व को लेकर अक्सर लापरवाही देखने को मिलती है, लेकिन बीकानेर के पुलिस कांस्टेबल बस्ती राम ने इस सोच को बदलने का संदेश दिया है। पिछले 8 वर्षों से वे साइकिल चलाते समय भी हेलमेट पहनते हैं, ताकि आम लोगों को हेलमेट के जीवनरक्षक महत्व के प्रति जागरूक किया जा सके।
एक हादसे ने बदल दी जिंदगी
कांस्टेबल बस्ती राम बताते हैं कि वर्ष 2018 में उन्होंने एक युवक को बिना हेलमेट बाइक चलाते देखा। अचानक युवक का संतुलन बिगड़ा और सड़क पर गिरने से सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस दर्दनाक घटना ने बस्ती राम को झकझोर दिया और उसी दिन उन्होंने ठान लिया कि वे खुद उदाहरण बनकर सड़क सुरक्षा का संदेश देंगे।
रोज़ाना 15 किलोमीटर की साइकिल यात्रा और जागरूकता
CID CB बीकानेर रेंज में चालक के रूप में तैनात बस्ती राम प्रतिदिन करीब 15 किलोमीटर साइ...










