₹1.20 करोड़ की डील से RPSC सदस्य बना बाबूलाल कटारा, ED की चार्जशीट में बड़े खुलासे
राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए बहुचर्चित पेपर लीक मामलों में जेल में बंद आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। चार्जशीट के अनुसार, कटारा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का सदस्य बनने के लिए ₹1.20 करोड़ की डील की थी।
ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट में कहा गया है कि बाबूलाल कटारा ने यह राशि डूंगरपुर के तत्कालीन जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश खोड़निया से सौदे के तहत तय की थी। डील के बाद अक्टूबर 2020 में कटारा को आरपीएससी का सदस्य नियुक्त किया गया।
इंटरव्यू में चयन के बदले भी वसूली
चार्जशीट में यह भी सामने आया है कि कटारा ने अभ्यर्थियों से इंटरव्यू में चयन के बदले लाखों रुपये वसूले। ईडी के अनुसार, कटारा ने खोड़निया के करीबी अशोक जैन को दो किस्तों में ₹40 लाख दिए, जो कथित तौर पर...










