न्यू ईयर पर जयपुर में क्यों बांटी जा रही ‘गुलाबी पर्ची’? ड्रिंक एंड ड्राइव रोकने की अनोखी पहल
नववर्ष की खुशियों के बीच सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए जयपुर पुलिस ने एक अनोखी और असरदार पहल शुरू की है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से राजधानी के होटल, रेस्टोरेंट और बार में आने वाले लोगों को बिल के साथ एक खास ‘गुलाबी पर्ची’ दी जा रही है। इन दिनों यही गुलाबी पर्ची शहरभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
क्या है गुलाबी पर्ची?
जयपुर पुलिस की इस पहल के तहत होटल, रेस्टोरेंट और बार संचालक आगंतुकों को बाहर निकलते समय 2×3 इंच आकार की गुलाबी रंग की पर्ची दे रहे हैं। इस पर्ची पर साफ और स्पष्ट शब्दों में संदेश लिखा है—
‘शराब पीकर वाहन न चलाएं।’
इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और नशे की हालत में वाहन चलाने से रोकना है।
पुलिस-प्रशासन और होटल संचालकों का समन्वय
नववर्ष की पूर्व संध्या को देखते...










