जयपुर में लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी का जलवा, लोगों में सेल्फी और ऑटोग्राफ की होड़
जयपुर: जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में आयोजित ‘Know Your Army’ प्रदर्शनी में भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी आकर्षण का केंद्र बनीं। ऑपरेशन सिंदूर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया से मिलने लोग उमड़ पड़े, और उनसे सेल्फी व ऑटोग्राफ लेने की होड़ लगी रही।
एग्जीबिशन में सेना के हथियारों और वाहनों की प्रदर्शनी
8 से 12 जनवरी तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में भारतीय सेना के विभिन्न वाहनों, टैंकों, तोपों, मिसाइलों और हथियारों की प्रदर्शनी लगी है। इसमें सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी जयपुर पहुंचे। कर्नल सोफिया कुरैशी नियमित रूप से प्रदर्शनी में मौजूद रहीं और आए हुए लोगों के साथ बातचीत और फोटो सेशन में भाग लिया।
स्टूडेंट्स से लेकर अधिकारी तक, सब ले रहे सेल्फी
प्रदर्शनी में आए स्कूली बच्चे, युवाओं और अधिकारियों की भीड़ कर्नल सोफिया के...










