राजस्थान में किन्नर समाज में दो धड़ों का विवाद, तनिषा बनी विवाद का केंद्र
जयपुर: राजस्थान में किन्नर समाज में पिछले कुछ समय से दो धड़ों का विवाद देखने को मिल रहा है। यह विवाद मुख्य रूप से शिव शंकर सैनी उर्फ़ तनिषा किन्नर और अन्य किन्नर समूहों के बीच उठे बयान और आरोपों को लेकर है। तनिषा द्वारा दिए गए बयानों को लेकर समाज में मतभेद की स्थिति बन गई है।
इस संबंध में सर्व किन्नर समाज ने जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर तनिषा के हालिया बयानों का विरोध जताया। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे बयान राजस्थान की गंगा-जमुनी तहज़ीब के विरुद्ध हैं और ये न केवल किन्नर समाज की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास भी हैं।
समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि तनिषा कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर मीडिया और सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक व उकसाऊ बयान दे रही हैं। ‘किन्नर जिहाद’ जैसे शब्दों के प्रयोग पर किन्नर समाज ने तीख...










