राजस्थान में 3,768 सरकारी स्कूल भवन जर्जर, मंत्री ने विधानसभा में किया खुलासा
जयपुर: राजस्थान में सरकारी स्कूलों के भवनों की खराब स्थिति ने शिक्षा के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि राज्यभर में 3,768 सरकारी स्कूल भवन जर्जर पाए गए हैं। यह जानकारी उन्होंने प्रश्नकाल में भाजपा विधायक संदीप शर्मा के सवाल के जवाब में दी।
झालावाड़ हादसे के बाद हुआ सर्वेक्षण
हाल ही में झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल भवन का हिस्सा गिरने से सात बच्चों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों में सरकारी स्कूल भवनों का जिला-स्तरीय सर्वेक्षण करवाने के निर्देश दिए। इसी सर्वेक्षण के आधार पर यह आंकड़े सामने आए हैं।
2558 भवन जर्जर घोषित, 1,210 प्रक्रियाधीन
मंत्री ने बताया कि सर्वेक्षण में चिन्हित 3,768 जर्जर भवनों में से 2,558 भवनों को आधिकारिक रूप से जर्जर घोषित किया जा चुका है। शेष 1,210 भवन...










