राजस्थान में बदलते मौसम का असर: सुबह कोहरा, दिन में धूप और शाम में ठंडक, 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
जयपुर: राजस्थान में सर्दी का सितारा अभी अस्त नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेशवासियों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम में अचानक बदलाव के चलते सुबह कोहरा, दिन में धूप और शाम में ठंडक का असर महसूस किया जा रहा है। इसके साथ ही मौसम केंद्र जयपुर ने 7 जिलों में बारिश और 17 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम का मिजाज दोफाड़पिछले 24 घंटों में राजस्थान का तापमान काफी बदलता रहा। बाड़मेर 28.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म इलाका रहा, जहां धूप ने लोगों को स्वेटर उतारने पर मजबूर कर दिया। वहीं शेखावाटी के सीकर, पिलानी और फतेहपुर में ठंडी हवाओं ने दिन में भी ठिठुरन का अहसास कराया।
7 जिलों में बारिश का अलर्टजयपुर मौसम केंद्र ने बताया कि कोटा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में हल्की बारिश की संभावना है।
17 जिलों में कोहरे की चेतावनीश्रीगं...










