PNB बैंक घोटाले में चौंकाने वाला खुलासा: ग्राहकों के सोने से मैनेजर ने बनाया करोड़ों का साम्राज्य
झुंझुनूं (नवलगढ़): नवलगढ़ के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में सामने आए 6.50 करोड़ रुपये के गोल्ड घोटाले ने बैंकिंग जगत और आम जनता को हिला कर रख दिया है। बैंक मैनेजर अमित कुमार जांगिड़ पर आरोप है कि उन्होंने ग्राहकों का 4 किलो से अधिक सोना चोरी कर अपने निजी संपत्ति और व्यवसाय के लिए इस्तेमाल किया।
घोटाले का खुलासा तब हुआ जब 28 जनवरी को स्ट्रॉन्ग रूम की जिम्मेदारी नई उप प्रबंधक सीमा महला को सौंपा गया। जांच में सामने आया कि 73 पैकेटों में रखा असली सोना गायब था और उनकी जगह नकली आभूषण रख दिए गए थे। कुल 4 किलो 198 ग्राम सोना चोरी कर लिया गया, जबकि तिजोरी की दो चाबियां तत्कालीन मैनेजर और उप प्रबंधक अनंतप्रकाश चौधरी के पास थीं।
सोने से खरीदी जमीन, स्थापित किया डेयरी प्लांटजांच में यह भी पता चला कि अमित जांगिड़ ने चोरी किए गए सोने के पैसों से सीथल क्षेत्र में करोड़ों की जमीनें खरीदीं और वहां बड़ा डेयरी...










