श्रद्धा आर्या ने पहली बार दिखाया जुड़वां बच्चों का चेहरा, सिया-शौर्य के पहले जन्मदिन की तस्वीरें हुईं वायरल
टीवी की मशहूर अभिनेत्री और ‘कुंडली भाग्य’ फेम श्रद्धा आर्या ने आखिरकार अपने जुड़वां बच्चों का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है। 29 नवंबर को बेटी सिया और बेटे शौर्य का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाने के बाद, 2 दिसंबर को श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ बेहद प्यारी फैमिली फोटोज शेयर कीं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे।
फोटोज में सिया और शौर्य अपने माता-पिता के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। श्रद्धा और उनके पति रागुल नागल प्यार से बच्चों को पकड़े मुस्कुरा रहे हैं। दूसरी तस्वीर में रागुल बेटे शौर्य को गोद में थामे हुए हैं, जबकि तीसरी और चौथी तस्वीर में श्रद्धा बेटी सिया के साथ नजर आ रही हैं। खूबसूरत डेकोरेशन, रंग-बिरंगे गुब्बारे और केक की झलक ने समारोह को और खास बना दिया।
पोस्ट साझा करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन लिखा—"सिया और शौर्य, हमारे छोटे बवंडर आखिरकार 1 साल के हो गए।"
इस पोस्ट पर उन...










