Box Office अपडेट: ‘शोले’ री-रिलीज ने कमाया 30 लाख, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ फ्लॉप, पहले दिन दर्शकों ने दिखाया अल्प उत्साहनई दिल्ली: अर्चना सिंह
इस शुक्रवार सिनेमाघरों में कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' और धर्मेंद्र-अमिताभ की क्लासिक फिल्म 'शोले: द फाइनल कट' रिलीज हुई। वहीं, रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की 'धुरंधर' पहले ही सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।
‘किस किसको प्यार करूं 2’ का कमजोर प्रदर्शनकपिल शर्मा की फिल्म 2015 की हिट फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का सीक्वल है। कहानी में कपिल तीन बीवियों के फेर में फंसते हैं और दर्शकों के लिए कॉमिक स्थिति पैदा होती है। हालांकि, पहले दिन इस फिल्म ने केवल 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वर्ल्डवाइड कलेक्शन अभी सामने नहीं आया है।
50 साल बाद ‘शोले’ का 4K फाइनल कटधर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की क्लासिक फिल्म ‘शोले’ को 4K अल्ट्रा हाई डेफिनिशन में रीस्टोर कर रिलीज किया गया। इस फिल्म में जय और वीरू की जोड़ी, गब्बर का भौकाल और बसंती की चंचलता एक बार फिर दर्शकों के सामने है। रिस्टोर क...










