एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का कैंसर से निधन, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर
मुंबई। बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का ब्लड कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। उन्होंने 60 वर्ष की उम्र में 17 फरवरी 2026 को अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रवीणा देशपांडे को खासतौर पर सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ में उनकी मां की भूमिका के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह हाल ही में इमरान हाशमी की वेब सीरीज ‘तस्करी’ में भी नजर आई थीं, जिसमें उनके किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था।
परिवार ने सोशल मीडिया पर दी निधन की जानकारी
प्रवीणा देशपांडे के परिवार ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से उनके निधन की पुष्टि की। पोस्ट में लिखा गया कि प्रवीणा का निधन 17 फरवरी 2026 को हुआ और उनका अंतिम संस्कार उसी दिन दोपहर 3 बजे, हिंदू श्मशान घाट, चकाला पारसीवाड़ा, अंधेरी (वेस्ट), मुंबई में ...










