उपासना सिंह ने उठाया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के शोषण पर सवाल कहा— ग्लैमर के पीछे छिपा है संघर्ष, कई कलाकारों के पास घर चलाने तक के पैसे नहीं
लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पिंकी बुआ के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री उपासना सिंह ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कड़वे सच पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि बाहर से चमक-दमक और ग्लैमर से भरी दिखने वाली यह इंडस्ट्री अंदर से कई कलाकारों के लिए संघर्ष और शोषण का केंद्र बनी हुई है।
समाचार एजेंसी IANS को दिए एक विशेष साक्षात्कार में उपासना सिंह ने बताया कि आम लोगों को लगता है कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकार ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा,
“लोग फिल्म इंडस्ट्री का काला सच नहीं देख पाते। यहां बहुत से कलाकार ऐसे हैं, जो बेहद मुश्किल हालात में जीवन यापन कर रहे हैं।”
CINTAA की महासचिव बनने के बाद सामने आई सच्चाई
उपासना सिंह ने बताया कि जब वह CINTAA (सिने एंड टीव...










