धर्मेंद्र की तबीयत स्थिर, ICU वीडियो पर भड़के अमिताभ बच्चन; घर पर चल रहा इलाज
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत अब स्थिर है और उन्हें बुधवार सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 89 वर्षीय अभिनेता पिछले 12 दिनों से सांस लेने में तकलीफ के चलते ICU में भर्ती थे। डॉक्टरों की टीम अब उनका इलाज जुहू स्थित घर पर ही कर रही है। परिवार ने फैंस से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रार्थना करने की अपील की है।
ICU से वीडियो लीक, अमिताभ बच्चन नाराज़
अस्पताल के ICU से धर्मेंद्र का एक भावुक वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना ने बॉलीवुड को हिला दिया।अमिताभ बच्चन ने इसे गंभीर निजता-उल्लंघन बताते हुए कहा—“कोई नैतिकता नहीं… कोई जिम्मेदारी नहीं… सिर्फ व्यक्तिगत लाभ। यह परेशान करने वाला और घृणित है।”रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो बनाने वाले अस्पताल के एक स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फैंस और सितारों का तांता
पिछले दो दिनों में कई सितारे अस्पताल और घर पर धर्...










