राजपाल यादव ने अपने ऊपर लगे ₹5 करोड़ के कर्ज में से चुकाए ढाई करोड़, वकील ने दिया पूरा हिसाब
नई दिल्ली: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव पर कोर्ट से राहत नहीं मिली है। हालिया सुनवाई में उनके वकील भाष्कर उपाध्याय ने बताया कि राजपाल यादव ने अपने ऊपर लगे कुल ₹5 करोड़ के कर्ज में से आधी रकम यानी ₹2.5 करोड़ का भुगतान कर दिया है।
कोर्ट में हुई सुनवाई:गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में राजपाल यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने फिलहाल जमानत देने से इनकार कर दिया और अगली सुनवाई 16 फरवरी को तय की गई। कोर्ट ने शिकायतकर्ता मुरली प्रोजेक्ट कंपनी को नोटिस भी जारी किया है।
वकील का बयान:भाष्कर उपाध्याय ने बताया, "राजपाल यादव ने कभी भी ₹5 करोड़ की इन्वेस्टमेंट देने से इनकार नहीं किया। पहले जब भुगतान की चर्चा हुई थी, तब कंपनी ने पैसे लेने से मना किया था। अब आधी रकम का भुगतान हो चुका है।"
सजा और पारिवारिक कारण:वकील ने यह भी बताया कि राजपाल यादव ने तीन महीने...










