अमेरिका में UNDP इंटर्नशिप: पूरी करें ये 6 शर्तें और बनें अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंटर्न
नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) में इंटर्नशिप करने का मौका अब अमेरिकी छात्रों के साथ-साथ भारतीय छात्रों के लिए भी खुला है। वाशिंगटन स्थित UNDP कार्यालय दुनियाभर से इंटर्न्स को हायर कर रहा है। यहां काम करने से ग्लोबल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और पेशेवर अनुभव का मौका मिलता है।
इंटर्नशिप के लिए जरूरी शर्तें
शैक्षिक योग्यता: कम्युनिकेशन, डेवलपमेंट, इकोनॉमिक्स, पब्लिक/बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन या एनवायरनमेंटल स्टडीज जैसे मास्टर स्तर के कोर्सेज के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
काम करने की अवधि: इंटर्न को कम से कम तीन महीने काम करना होगा। हफ्ते में तीन दिन या 24 घंटे काम करना अनिवार्य है। अधिकतम अवधि छह महीने तक हो सकती है।
इच्छा और सीखने की क्षमता: आवेदक को यह साबित करना होगा कि वह ग्लोबल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर काम करने और स...










