अमेरिका से बाहर मत जाएं! H-1B पर नौकरी करने वालों को बड़ी कंपनियों ने दी चेतावनी
सिलिकॉन वैली: अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों ने H-1B वीजा पर काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों को चेतावनी जारी की है कि वे फिलहाल विदेश यात्रा न करें। इस कदम के पीछे वीजा अप्वॉइंटमेंट में देरी और सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच बढ़ना है।
क्यों हो रही देरी?
अमेरिका में वीजा मिलने से पहले आवेदकों की सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच की जा रही है। 15 दिसंबर 2025 के बाद यह प्रक्रिया और सख्त हो गई है। इससे H-1B वीजा अपॉइंटमेंट कई महीनों तक लेट हो रहे हैं। कुछ मामलों में देरी 12 महीने तक की बताई जा रही है।
कौन-कौन सी कंपनियों ने दी एडवाइजरी?
माइक्रोसॉफ्ट: कर्मचारियों को विदेश यात्रा न करने की सलाह दी गई है। यात्रा की वजह से अमेरिका से बाहर फंसने का खतरा है।
अमेजन: जिनका वीजा अपॉइंटमेंट दिसंबर के अंत या जनवरी में है, उन्हें फिलहाल अमेरिका में ही रहने को कहा गया है। विदेश जाने पर अपॉइंटमेंट कैंसि...









