“Economic Crisis Hoodie” की कीमत 16 हजार! Gen Z में मची क्रेज
नई दिल्ली: साल 2008 की आर्थिक मंदी की याद दिलाती एक हूडी अब फैशन स्टेटमेंट बन गई है। स्ट्रीटवियर ब्रांड प्रेयिंग (Praying) ने यह हूडी ऑनलाइन 180 डॉलर यानी लगभग 16,000 रुपये में बेची। खास बात यह है कि यह हूडी जेन Z के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
हूडी की खासियत:
काले रंग की हूडी को पुरानी और घिसी हुई दिखाया गया है ताकि आर्थिक संकट की याद ताजा हो।
इस पर लिखा है: “2008 Global Financial Crisis”
आस्तीनों पर तारीखें दिसंबर 2007 और जून 2009 अंकित हैं, जो ग्रेट रिसेशन की शुरुआत और अंत को दर्शाती हैं।
Gen Z में क्रेज:
साल 2008 का आर्थिक संकट उन लोगों के लिए सिर्फ इतिहास की किताब का हिस्सा है, लेकिन अब यह फैशन स्टेटमेंट बन चुका है।
बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, एनबीए खिलाड़ी रॉबर्ट डिलिंघम, जिनका जन्म 2005 में हुआ था, ने हाल ही में यह हूडी पहनी।
क्या था 2008 का आर्थिक संकट...










