अडानी एंटरप्राइजेज का राइट्स इश्यू खुला, 533 रुपये सस्ता शेयर हासिल करने का मौका
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का 24,930 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह देश के सबसे बड़े राइट्स इश्यू में से एक है और 10 दिसंबर 2025 को बंद होगा। इस इश्यू के तहत 1,800 रुपये प्रति शेयर की दर से कुल 13.85 करोड़ इक्विटी शेयर पेश किए जाएंगे।
कौन उठा सकता है फायदा?यह इश्यू केवल योग्य शेयरधारकों (Eligible Shareholders) के लिए खुला है। रिकॉर्ड डेट पर हर 25 फुली पेड-अप इक्विटी शेयर रखने वाले शेयरधारक को 3 राइट्स इक्विटी शेयर मिलेंगे। निवेशक इस इश्यू के माध्यम से शेयर को 533 रुपये प्रति शेयर सस्ते दर पर हासिल कर सकते हैं।
प्रति शेयर भुगतान का शेड्यूल:
आवेदन पर: 900 रुपये (0.50 रुपये फेस वैल्यू + 899.50 रुपये प्रीमियम)
पहली कॉल: 450 रुपये (0.25 रुपये फेस वैल्यू + 449.75 रुपये प्रीमियम) – 12–27 जनवरी 2026
दूसरी और अंतिम कॉल...










