नए साल के पहले दिन चांदी में बड़ी गिरावट, सोना रहा लगभग स्थिर जानिए 1 जनवरी 2026 को सोना-चांदी के ताज़ा भाव
पिछले साल रिकॉर्ड तेजी के बाद नए साल के पहले ही दिन सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की चाल सुस्त नजर आई। गुरुवार को जहां सोना लगभग फ्लैट ट्रेड करता दिखा, वहीं चांदी की कीमतों में 1,800 रुपये से अधिक की तेज गिरावट दर्ज की गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,35,447 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। नए साल के पहले दिन इसकी शुरुआत 1,35,299 रुपये पर हुई। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना 1,35,080 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, जबकि 1,35,559 रुपये के ऊपरी स्तर को भी छू गया।
दोपहर 12:50 बजे, सोना 7 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,35,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
चांदी में ज्यादा दबाव
वहीं, 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,35,701 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी और आज इसी स्तर पर खुली। श...










