Thursday, August 13

Business & Economy

करोड़ों कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा ईपीएफ का लाभ, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को चार महीने में निर्णय लेने का दिया निर्देश
Business & Economy

करोड़ों कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा ईपीएफ का लाभ, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को चार महीने में निर्णय लेने का दिया निर्देश

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र में कार्यरत करोड़ों कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार को ईपीएफ योजना के तहत लागू वेतन सीमा (वेज लिमिट) में संशोधन को लेकर चार महीने के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। यह वेतन सीमा पिछले 11 वर्षों से बिना किसी बदलाव के 15,000 रुपये प्रतिमाह पर अटकी हुई है। न्यायमूर्ति जे. के. माहेश्वरी और ए. एस. चंदुरकर की पीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता नवीन प्रकाश नौटियाल द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। अदालत ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वह दो सप्ताह के भीतर आदेश की प्रति के साथ केंद्र सरकार के समक्ष अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करें, जिस पर सरकार को तय समय सीमा में फैसला लेना होगा। नीति के कारण बड़ी आबादी योजना से बाहर याचिका में कहा गया है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) वर...
पराली से प्रदूषण नहीं, मुनाफा: छत्तीसगढ़ के किसान ने ‘वेस्ट’ को बनाया ‘व्हाइट गोल्ड’, रोजाना ₹10,000 की कमाई
Business & Economy

पराली से प्रदूषण नहीं, मुनाफा: छत्तीसगढ़ के किसान ने ‘वेस्ट’ को बनाया ‘व्हाइट गोल्ड’, रोजाना ₹10,000 की कमाई

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में धान की कटाई के बाद पराली जलाना आज भी एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या बना हुआ है। इससे न केवल वायु प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी नष्ट होती है। लेकिन छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की बसना तहसील के एक प्रगतिशील किसान ने इस समस्या का ऐसा समाधान निकाला है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कमाई का सशक्त मॉडल भी बन गया है। बसना निवासी राजेंद्र कुमार साहू ने पराली को जलाने के बजाय उससे पैडी स्ट्रॉ मशरूम उगाकर उसे ‘व्हाइट गोल्ड’ में बदल दिया है। तीन विषयों में एमए की डिग्री रखने वाले राजेंद्र आज मशरूम उत्पादन से हर दिन करीब 10,000 रुपये का शुद्ध मुनाफा कमा रहे हैं। पढ़ाई के बाद खेती को बनाया करियर उच्च शिक्षा हासिल करने के बावजूद राजेंद्र कुमार साहू ने खेती को ही अपना जीवन पथ चुना। वर्ष 2005 में उन्होंने ऑयस्टर मशरूम की खेती से शुरुआत की। बाद में उन्होंने मह...
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HUL, एक्सिस बैंक समेत इन शेयरों में दिखी तेजी, कमाई के संकेत
Business & Economy

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HUL, एक्सिस बैंक समेत इन शेयरों में दिखी तेजी, कमाई के संकेत

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में बीते सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने की ताजा चेतावनी और वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद वैश्विक स्तर पर बने अनिश्चित माहौल का असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 322.39 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,439.62 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 446.68 अंक टूटकर 85,315.33 के निचले स्तर तक पहुंच गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 78.25 अंक यानी 0.30 प्रतिशत फिसलकर 26,250.30 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले निफ्टी ने 26,373.20 अंक का रिकॉर्ड स्तर भी छुआ था। इन दिग्गज शेयरों में रही बिकवाली सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS...
वेनेजुएला संकट से बदला वैश्विक तेल खेल ट्रंप की धमकी से भारत के सामने नई ऊर्जा चुनौती, बदलेगा तेल का गणित?
Business & Economy

वेनेजुएला संकट से बदला वैश्विक तेल खेल ट्रंप की धमकी से भारत के सामने नई ऊर्जा चुनौती, बदलेगा तेल का गणित?

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अमेरिका के नियंत्रण में वेनेजुएला के विशाल तेल भंडार आने के बाद वैश्विक ऊर्जा समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। वेनेजुएला के पास लगभग 303 अरब बैरल कच्चे तेल का भंडार है, जो दुनिया के कुल तेल भंडार का करीब 17–18 प्रतिशत माना जाता है। यह मात्रा सऊदी अरब से भी अधिक है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही अपने इरादे स्पष्ट कर चुके हैं कि वेनेजुएला के तेल क्षेत्र में अब अमेरिकी कंपनियां निर्णायक भूमिका निभाएंगी। इसी बीच ट्रंप ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वह रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखता है तो उस पर अतिरिक्त टैरिफ लगाए जा सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भारत अमेरिकी दबाव में रूस से तेल आयात घटाता है, तो इससे देश की ऊर्जा नीति का गणित और कूटनीतिक केमिस्ट्री दोनों बदल सकते हैं। भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर त...
ट्रंप के बयानों से सोना-चांदी में उबाल दिल्ली सराफा बाजार में सोना ₹960 उछला, चांदी ₹2,600 महंगी
Business & Economy

ट्रंप के बयानों से सोना-चांदी में उबाल दिल्ली सराफा बाजार में सोना ₹960 उछला, चांदी ₹2,600 महंगी

नई दिल्ली। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। सोना 960 रुपये की बढ़त के साथ 1,40,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2,600 रुपये महंगी होकर 2,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं में यह तेजी देखने को मिली। लैटिन अमेरिका में अस्थिरता से बढ़ी सुरक्षित निवेश की मांग बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई और कोलंबिया व मेक्सिको को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से लैटिन अमेरिका में क्षेत्रीय अस्थिरता की आशंका गहराई है। इसके परिणामस्वरूप निवेशकों ने जोखिम भरे परिसंपत्तियों से दूरी बनाते हुए सोना-चांदी जैसे पार...
टैरिफ की धमकी के बीच भारत का कूटनीतिक संकेत? चीनी व्यापारियों के लिए नया e-B-4 वीजा, 1 जनवरी से लागू
Business & Economy

टैरिफ की धमकी के बीच भारत का कूटनीतिक संकेत? चीनी व्यापारियों के लिए नया e-B-4 वीजा, 1 जनवरी से लागू

नई दिल्ली। भारत सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए एक नया ई-प्रोडक्शन इन्वेस्टमेंट बिजनेस वीजा (e-B-4 Visa) शुरू किया है। यह वीजा 1 जनवरी 2026 से लागू हो चुका है। इसके तहत चीनी नागरिक अब भारत में विशेष व्यावसायिक गतिविधियों के लिए पूरी तरह ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए दूतावास या किसी एजेंट के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत को टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी है। ऐसे में e-B-4 वीजा को भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक पहल के रूप में भी देखा जा रहा है। छह महीने तक भारत में रहने की अनुमति सरकारी सूत्रों के अनुसार, e-B-4 वीजा का उद्देश्य भारत में व्यावसायिक वीजा की बढ़ती मांग को पूरा करना है। आवेदन के लगभग 45 से 50 दिनों के भीतर वीजा जारी किया जाएगा। इसके तहत चीनी व्यापारियों को भारत में अधिकतम छह...
वेनेजुएला पर अमेरिकी एक्शन: रिलायंस और ओएनजीसी के शेयरों में उछाल की उम्मीद
Business & Economy

वेनेजुएला पर अमेरिकी एक्शन: रिलायंस और ओएनजीसी के शेयरों में उछाल की उम्मीद

    अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अब वैश्विक तेल बाजार में हलचल मची हुई है। माना जा रहा है कि अमेरिका वेनेजुएला के विशाल तेल भंडारों पर नियंत्रण कर सकता है। इस स्थिति का फायदा भारतीय तेल और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी को हो सकता है।   रिलायंस को सस्ता तेल मिलने की संभावना विशेषज्ञों के अनुसार, रिलायंस को वेनेजुएला से भारी, खट्टे और अम्लीय कच्चे तेल की आपूर्ति फिर से रियायती दरों पर मिल सकती है। जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स इस तरह के तेल को प्रोसेस करने के लिए पूरी तरह सक्षम है। ऐतिहासिक रूप से वेनेजुएला का तेल ब्रेंट क्रूड की तुलना में $5–8 प्रति बैरल सस्ता रहा है।   रिलायंस ने 2012 में वेनेजुएला की सरकारी कंपनी PDVSA के साथ अपने दैनिक तेल की लगभग 20% आपूर्ति का समझौता किया था। हालांकि 2019 में...
दुबई में सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, साल 2025 में 63% से ज्यादा की तेजी
Business & Economy

दुबई में सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, साल 2025 में 63% से ज्यादा की तेजी

  साल 2025 में सोने ने निवेशकों के लिए धमाल मचा दिया। न केवल भारत में, बल्कि दुबई में भी सोने की कीमतें ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गईं। 24 कैरेट सोने की कीमत साल 2025 की शुरुआत में 318 दिरहम (लगभग 8,800 रुपये) प्रति ग्राम थी, जबकि दिसंबर तक यह बढ़कर 520 दिरहम (लगभग 12,750 रुपये) प्रति ग्राम हो गई। यानी पूरे साल में सोने में 63.5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई।   22 कैरेट सोने में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। इसकी कीमत 294.5 दिरहम से बढ़कर 481.5 दिरहम प्रति ग्राम पहुंच गई। वहीं 21 कैरेट सोने की कीमत भी करीब 176.75 दिरहम प्रति ग्राम बढ़ी।   14 कैरेट सोने में मामूली बढ़ोतरी 24, 22 और 21 कैरेट के मुकाबले 14 कैरेट सोने में तेजी कम रही। इसकी कीमत साल 2025 में केवल 2.3% बढ़ी। इसका मुख्य कारण है कि यह हल्का होता है और आम लोग इसे रोजाना पहनने के लिए आसानी से खरीद सकते हैं। &...
भारत से $50 अरब के आईफोन एक्सपोर्ट, PLI स्कीम ने पलट दिया स्मार्टफोन गेम
Business & Economy

भारत से $50 अरब के आईफोन एक्सपोर्ट, PLI स्कीम ने पलट दिया स्मार्टफोन गेम

    सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना ने भारत को स्मार्टफोन निर्माण और निर्यात में वैश्विक मानचित्र पर शीर्ष पर ला दिया है। अमेरिका की दिग्गज कंपनी ऐपल ने भारत से दिसंबर 2025 तक कुल $50 अरब के आईफोन का निर्यात किया है। यह आंकड़ा केवल पीएलआई योजना में शामिल होने के बाद का है, जिसकी शुरुआत वित्तीय वर्ष 2021-22 में हुई थी।   सूत्रों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में ही ऐपल ने लगभग $16 अरब का निर्यात किया, जिससे योजना की अवधि के दौरान कुल निर्यात $50 अरब से भी अधिक हो गया। वहीं, सैमसंग ने इस दौरान लगभग $17 अरब का मोबाइल फोन निर्यात किया।   PLI स्कीम ने बदल दिया भारत का विनिर्माण परिदृश्य भारत में वर्तमान में ऐपल के पाँच फैक्ट्री यूनिट्स हैं—तीन टाटा के और दो फॉक्सकॉन के। ये फैक्ट्रियां लगभग 45 कंपनियों की सप्लाई चेन का केंद्र हैं, जिन...
सोने-चांदी की कीमतों में सुबह-सुबह लगी आग, वेनेजुएला तनाव से उड़ा भाव
Business & Economy

सोने-चांदी की कीमतों में सुबह-सुबह लगी आग, वेनेजुएला तनाव से उड़ा भाव

    सोने और चांदी के बाजार में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने के फरवरी वायदा में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया, जबकि चांदी के मार्च वायदा में कीमत 10,000 रुपये प्रति किलो बढ़ गई। सोने-चांदी में यह जोरदार तेजी अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव की वजह से आई।   विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितता के समय निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर भागते हैं और सोना तथा चांदी को ‘सुरक्षित आश्रय’ माना जाता है। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़े जाने के बाद यह निवेश का रुझान और बढ़ गया।   अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सोने की कीमत 4,395.35 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 75.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। अमेरिका में सोने के फरवरी वायदा 4,405.40 डॉलर पर कारोबार कर रहे थे, जो पिछले एक हफ्ते का...