Wednesday, February 11

किशोरी का धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने की कोशिश, गाजियाबाद पुलिस ने रोका बड़ा खेल

गाजियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी इलाके में एक किशोरी का धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने की कोशिश का मामला सामने आया। फरीदाबाद निवासी किशोरी को पड़ोस में रहने वाला युवक बहका कर एक रिश्तेदार के घर ले गया और वहां निकाह की तैयारी शुरू कर दी।

This slideshow requires JavaScript.

सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तुरंत कार्रवाई की। संगठन के हरनंदी महानगर के विशेष संपर्क प्रमुख अमित पराशर ने बताया कि 1 फरवरी की शाम उन्हें मामले की सूचना मिली। किशोरी के निकाह की जानकारी पुख्ता होने पर संगठन के लोग इलाके में पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी युवक और उसके परिजन किशोरी को वहां से भगा चुके थे। इसके बाद पुलिस ने नोएडा में युवक और किशोरी को सुरक्षित पकड़ लिया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक फरीदाबाद में उसके घर के सामने रहता था और उसे पहले से प्रेमजाल में फंसा चुका था। 19 जनवरी को युवक ने उसे अपने साथ कनावनी ले आया था।

इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply