
नवलखा क्षेत्र की प्राचीन अहिल्या माता गौशाला में अग्रवाल संगठन व गुरुभक्त मंडल ने की गौ सेवा
इंदौर, 21 अप्रैल 2025 | एस.डी. न्यूज़ एजेंसी,
केशरबाग रोड स्थित प्राचीन अहिल्या माता गौशाला में महामंडलेश्वर पूज्य श्री उत्तम स्वामी महाराज के दिव्य सान्निध्य में नवलखा अग्रवाल संगठन एवं गुरु भक्त मंडल द्वारा भव्य गौ पूजन एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा गौवंश का पूजन कर उन्हें 56 भोग समर्पित किए गए। पूरे कार्यक्रम में धर्म, भक्ति और सेवा की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी।
उत्तम स्वामीजी का तुला दान कर किया विशेष अन्नदान
इस विशेष आयोजन में महामंडलेश्वर श्री उत्तम स्वामीजी का तुला दान करते हुए उनके वजन के बराबर अन्न गौ माता के लिए दान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसके अंतर्गत स्वामीजी ने स्वयं सप्त गौ माता मंदिर में विधिपूर्वक पूजन कर गौ माताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने लिया सक्रिय भाग
कार्यक्रम में संयोजक अतुल शांतिलाल अग्रवाल एवं गौरव जगदीशचंद्र गोयल की अगुवाई में अग्रवाल संगठन और गुरुभक्त मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, पिंकी गोयल, संदीप गोयल, पार्षद मृदुल अग्रवाल, धनंजय शर्मा, आसिफ शाह, संजय हाई-वे, अतुल अग्रवाल, गौरव गोयल, चंद्रेश बंसल, अखिलेश बंसल सहित अन्य अनेक सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने श्रद्धा और सेवा के साथ गौ पूजन में भाग लिया।
गौशाला प्रबंधन ने दी सेवा गतिविधियों की जानकारी
इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन की ओर से राधेश्याम गुरुजी, पुष्पेन्द्र धनोतिया एवं सी.के. अग्रवाल ने महामंडलेश्वरजी का आत्मीय स्वागत किया और गौशाला में संचालित सेवा गतिविधियों व गोसेवा के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह एवं आध्यात्मिक ऊर्जा देखने को मिली। गौ पूजन, सेवा एवं अन्नदान जैसे धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भावविभोर हो उठा।
— अंतिम युद्ध संवाददाता, विनोद गोयल
Discover more from SD NEWS AGENCY
Subscribe to get the latest posts sent to your email.