‘मैं फेल हो गया, मुझे वोट मत देना…’ प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के कटआउट की यमुना में लगवाई डुबकी

‘मैं फेल हो गया, मुझे वोट मत देना…’ प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के कटआउट की यमुना में लगवाई डुबकी

नई दिल्ली। Delhi Chunav 2025 के प्रचार ने अब पूरी तरह रफ्तार पकड़ ली है। आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही हैं कि वे वोटरों का ध्यान अपनी ओर खींच सकें। झुग्गी बस्तियों, शीश महल, और यमुना सफाई जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जा रहे हैं। इनमें यमुना सफाई एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनकर उभरा है।


भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

भाजपा के शीर्ष नेता, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हैं, लगातार केजरीवाल को उनका यमुना सफाई का पांच साल पुराना वादा याद दिला रहे हैं। इन नेताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती भी दी है।


प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के कटआउट को लगवाई डुबकी

नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने एक अनोखे तरीके से केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल के कटआउट को यमुना नदी में डुबकी लगवाई।
इस कटआउट में केजरीवाल को कान पकड़ते हुए दिखाया गया है, जिस पर लिखा था:
‘मैं फेल हो गया, मुझे वोट मत देना… 2025 तक यमुना साफ नहीं कर पाया।’


केजरीवाल का बयान और यमुना का मुद्दा

अरविंद केजरीवाल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि “यमुना सफाई जैसे मुद्दों पर चुनाव में वोट नहीं पड़ते।” हालांकि, उन्होंने अगले कार्यकाल में यमुना को साफ करने का वादा किया। उनके इस बयान के बाद विपक्ष ने उन पर हमला तेज कर दिया और लगातार डुबकी लगाने की चुनौती दे रहे हैं।


‘आप’ पर महिलाओं को धोखा देने का आरोप

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर महिलाओं को धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया। सचदेवा ने कहा कि “आप ने महिलाओं से 2100 रुपये के लिए फॉर्म भरवाए और बाद में उन फॉर्मों को कबाड़ी को बेच दिया।”

सचदेवा ने दावा किया कि तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 30,000 फॉर्म बरामद हुए हैं। इन फॉर्मों में महिलाओं की व्यक्तिगत जानकारी थी, जिसे सार्वजनिक कर दिया गया। भाजपा नेताओं ने इन फॉर्मों को मीडिया के सामने भी पेश किया।


विपक्ष का आक्रामक रुख

भाजपा के दावों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के साथ धोखा किया और उनके विश्वास के साथ खिलवाड़ किया। यह मुद्दा अब दिल्ली चुनाव प्रचार के केंद्र में है और इसे लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।


चुनाव प्रचार का माहौल गर्माया

यमुना सफाई और महिलाओं के फॉर्म का मुद्दा चुनाव प्रचार का एक अहम हिस्सा बन चुका है। अब देखना यह होगा कि दिल्ली चुनाव में कौन सा दल जनता का विश्वास जीतने में कामयाब होता है।





Discover more from Sachcha Dost News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Sachcha Dost News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading