
विधायक श्याम बर्डे ने कार्यकर्ताओं के साथ किया श्रमदान
खेतिया, 14 अप्रैल (एस.डी. न्यूज़ एजेंसी)।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से पूर्व नगर पंचायत खेतिया द्वारा डॉ. अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे ने भी भाग लिया और अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर श्रमदान किया।
विधायक बर्डे ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान निर्माता थे, बल्कि वे सामाजिक समानता, शिक्षा और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले महान विचारक भी थे। उन्होंने आगे कहा कि, “डॉ. अंबेडकर हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं। उनके विचार और कार्य हमें सेवा, समर्पण और समानता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”
कार्यक्रम में नगर पंचायत के कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस स्वच्छता अभियान में नगर पंचायत खेतिया के कर्मचारी, अधिकारीगण एवं भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर प्रतिमा स्थल की सफाई की तथा परिसर की सुंदरता बनाए रखने का संकल्प लिया।
डॉ. अंबेडकर की जयंती के पूर्व यह आयोजन उनके प्रति सम्मान और स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को साकार करने का एक सकारात्मक प्रयास रहा।
रिपोर्ट – राजेश नाहर
Discover more from SD NEWS AGENCY
Subscribe to get the latest posts sent to your email.