
शाजापुर, 06 अप्रैल (एसडी न्यूज एजेंसी)।
जिले के मक्सी नगर में चैत्र नवरात्रों के पावन अवसर पर नौ दिनों तक माता बिजासन के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा। पंडित नितेश गिरी द्वारा प्रतिदिन मां दुर्गा का दिव्य श्रृंगार कर भक्तों को दर्शन कराए गए। नवरात्रि के अंतिम दिन, महानवमी के पावन पर्व पर शिव मंदिर प्रांगण में हवन और पूर्णाहुति के आयोजन के साथ नवरात्रि का विधिवत समापन किया गया।
ब्रह्म मुहूर्त में आयोजित इस यज्ञ में पंडित कमल गुरु ने मुख्य यजमान के रूप में वैदिक विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। इस पावन अवसर पर मुख्य पुजारी पंडित नितेश गिरी, वरिष्ठ समाजसेवी पन्नालाल देवड़ा, अंतर सिंह देवड़ा, अरुण लोधी, राजेश्वर लोधी, विजय सिंह देवड़ा, संजय सिंह देवड़ा, नीरज सिंह देवड़ा, नीलश सिंह देवड़ा, जयेश गिरी सहित नगर के अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा, वहीं भक्तों ने मां दुर्गा से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
– अंतिम युद्ध: पिंटू सिंह देवड़ा
Discover more from SD NEWS AGENCY
Subscribe to get the latest posts sent to your email.